फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   young man Dead body found in Hamirpur of Himachal Pradesh

हिमाचल: छात्र का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों का नहीं हो पाया खुलासा

Tue, 03 Sep 2019 10:34 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Sep 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
young man Dead body found in Hamirpur of Himachal Pradesh
युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सुजानपुर के तहत कस्बे से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेरा पंचायत की वर्षाशालिका में एक छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।  
  इसकी पहचान सागर कुमार (20) पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-7 सुजानपुर के रूप में हुई है।

युवक सुजानपुर महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष का छात्र था, जो सोमवार दोपहर बाद से ही घर से गायब था। परिजन युवक की तलाश लगातार कर रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह ही उसका शव सुजानपुर से तीन किलोमीटर दूर खंडोला खंड के पास पंचायत डेरा की वर्षाशालिका में मिला।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचायत प्रधान के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि छात्र सुजानपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके मुंह से सफेद रंग का पदार्थ निकला हुआ पाया गया। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। पिता सुजानपुर बाजार में दुकान करते हैं। युवक इकलौता घर का चिराग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed