फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi Protest: HRTC on alert; instructions issued to drivers and conductors to remain vigilant.

दिल्ली प्रदर्शन: हिमाचल पथ परिवहन निगम अलर्ट, चालक-परिचालकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Sat, 10 Oct 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

दिल्ली में विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपने चालक-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Delhi Protest: HRTC on alert; instructions issued to drivers and conductors to remain vigilant.
एचआरटीसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपने चालक-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए निगम प्रबंधन ने चालक-परिचालकों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है। इसके तहत स्थिति बिगड़ने पर बसों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की हिदायत दी गई है। हिमाचल से ढाई से बसें विभिन्न रूटों से दिल्ली भेजी जाती है। निगम प्रबंधन ने आईएसबीटी दिल्ली के इंचार्ज को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा है कि आंदोलन के दौरान किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति बनती है तो इसकी सूचना तुरंत एचआरटीसी मुख्यालय को दी जाए, ताकि हालात के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा सकें। दिल्ली में आंदोलन के चलते बसों की आवाजाही प्रभावित होने या यात्रियों को किसी तरह की परेशानी होने की आशंका को देखते हुए निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों को संयम बरतने को कहा है। चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके की स्थिति का आकलन कर ही आगे बढ़ें और जोखिम की स्थिति में बसों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। पथ परिवहन निगम के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने कहा कि बसें भेजी जा रही है। चालक परिचालकों के सर्तक रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed