फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yoga and Chess subject will be started in Himachal govt schools

सरकार ने लिया फैसला, स्कूलों में योग के साथ अब शह-मात का खेल

Sat, 05 Jan 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Jan 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Yoga and Chess subject will be started in Himachal govt schools

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में छात्र योग करेंगे और पढ़ेंगे। स्कूलों में शतरंज की बिसात भी बिछेगी। विद्यार्थी शह और मात का खेल खेलेंगे। पहली बार आठवीं कक्षा तक योग और शतरंज को शुरू किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में योग को विषय के तौर पर शुरू करने के लिए चुनावी दृष्टि पत्र में की गई घोषणा को सरकार पूरा करने जा रही है। योग और संगीत का पाठ्यक्रम तैयार हो चुका है। शतरंज का पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए सरकार ने कमेटी गठित कर दी है। 

विज्ञापन


पाठ्यक्रम में शामिल किए जा रहे इन तीनों विषयों की हर हफ्ते दो-दो कक्षाएं लगेंगी। बच्चों पर पढ़ाई का बोझ न पड़े, इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है। प्रारंभिक कक्षाओं में इन विषयों के बारे में सिर्फ समझाया जाएगा। कक्षावार इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर बड़ी कक्षाओं में पहुंचने तक विद्यार्थियों को इन विषयों में निपुण बनाया जाएगा। इन तीनों नए विषयों की परीक्षाएं भी होंगी।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम में योग, संगीत और शतरंज के इतिहास, वर्तमान सहित इन क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वालों की जानकारी दी जाएगी। इन विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योग और संगीत विषय का एससीईआरटी ने सिलेबस तैयार कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद की अध्यक्षता में सरकार ने शतरंज का सिलेबस तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय कमेटी गठित की है। बता दें कि छठी से आठवीं कक्षा तक वर्तमान में योग और हिमाचल की संस्कृति विषय पढ़ाया जा रहा है। अब सरकार ने योग को अलग से विषय के तौर पर शुरू करने का फैसला लिया है।


परिणाम जानने को रिसर्च भी होगी- तीन नए विषय शुरू करने के कुछ समय बाद प्रदेश सरकार एससीईआरटी से स्कूलों में रिसर्च भी करवाएगी। इससे पता लगाया जाएगा कि बच्चों में इन विषयों के प्रति रुचि है भी कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed