{"_id":"6244a3163d1cd800af3fce4d","slug":"yellow-line-parking-in-shimla-soon-shimla-news-sml4041739106","type":"story","status":"publish","title_hn":"येलो लाइन के अब लगेंगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
येलो लाइन के अब लगेंगे पैसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
येलो लाइन पार्किंग : एक दिन के
50, महीने के लगेंगे 800 रुपये
नगर निगम की मासिक बैठक में पार्किंग की दरें तय
शहर में सिर्फ नगर निगम की सड़कों पर मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम की सड़कों पर लगाई गई येलो लाइन में अब शहरवासी शुल्क देकर अपना पार्किंग स्लॉट बुक करवा सकेंगे। नगर निगम प्रशासन ने येलो लाइन पार्किंग की दरें तय कर दी हैं। महापौर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
शहर में नगर निगम की सड़कों पर 1342 वाहनों को येलो लाइन में पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इनमें एक दिन का पार्किंग शुल्क 50 रुपये जबकि पूरे महीने का शुल्क 800 रुपये तय किया है। नगर निगम इन सभी पार्किंग का संचालन ठेकेदार के जरिये करेगा। चार जोन में येलो लाइन पार्किंग को बांटा है। अब इनके टेंडर कर ठेकेदार को सौंपा जाएगा।
शहरवासी मई से येलो लाइन पार्किंग में शुल्क देकर गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। इसमें चालान कटने का डर नहीं रहेगा। हर वार्ड में 40 से 50 वाहनों के लिए येलो लाइन पार्किंग की सुविधा मिलनी है। ऐसे में यहां पार्किंग बुक करवाने के लिए लोगों में मारा मारी मचने वाली है। कई वार्ड ऐसे हैं जहां निगम की सड़कें नहीं हैं। वहां येलो लाइन पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
यह रहेगा पार्किंग शुल्क
समय (घंटों में) चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन
0-2 10 रुपये 5 रुपये
0-4 20 रुपये 10 रुपये
0-6 30 रुपये 15 रुपये
0-12 40 रुपये 20 रुपये
0-24 50 रुपये 25 रुपये