फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Even during festivals, traders will not be able to set up shops on the market streets.

Shimla News: त्योहारों में भी बाजार की सड़कों पर दुकानें नहीं सजा सकेंगे कारोबारी

Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Even during festivals, traders will not be able to set up shops on the market streets.
शहर के कारोबारियों ने त्योहारी सीजन के दौरान मांगी थी राहत, नगर निगम ने इजाजत देने से किया इन्कार
विज्ञापन

कारोबारियों ने दिवाली तक राहत देने की मांग की थी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई त्योहारी सीजन में भी जारी रहेगी। शहर के कारोबारियों ने हर साल की तरह इस बार भी दिवाली तक दुकानों के बाहर सामान सजाने की अनुमति मांगी थी लेकिन निगम प्रशासन ने उनकी मांग खारिज कर दी है।

निगम प्रशासन का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। इन आदेशों में त्योहारों के दौरान दुकानदारों को किसी तरह की भी राहत देने का उल्लेख नहीं है। ऐसे में नगर निगम अपने स्तर पर कोई छूट नहीं दे सकता। त्योहारी सीजन में बाजारों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यदि सड़कों पर दुकानें सजाने की अनुमति दी गई तो लोगों की आवाजाही बाधित हो सकती है। प्रशासन ने इस संबंध में कारोबारियों को सूचित कर दिया है। दुकानदारों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे सामान दुकानों के भीतर रखकर ही बेचें। हाल ही में शहर के कारोबारियों ने नगर निगम से त्योहारी सीजन के दौरान राहत देने की मांग की थी। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र से दिवाली तक का समय हर दुकानदार के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान शादी के भी कई मुहूर्त होते हैं, जिनके लिए हजारों लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचते हैं। कारोबारियों के अनुसार, नगर निगम हर साल त्योहारी सीजन में दुकानों के बाहर सामान सजाने की छूट देता रहा है। हालांकि, इस बार निगम ने इससे इन्कार कर दिया है। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि त्योहारी सीजन में भी अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन



तहबाजारियों के साथ दुकानदारों पर भी नजर
नगर निगम ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाने के खिलाफ सख्ती बरती हुई है। सड़क पर रखा सामान जब्त किया जा रहा है। लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार और रामबाजार में यह कार्रवाई जारी है। नगर निगम ने लोअर बाजार, मिडिल बाजार और लक्कड़ बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित किया है। यहां से सभी तहबाजारियों को शिफ्ट किया गया है। ऐसे में दुकानदारों को भी अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान बेचने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोअर बाजार की सड़क पर सजीं दुकानें
सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सोमवार को नगर निगम की टीमें बाजार में नहीं पहुंचीं। ऐसे में लोअर बाजार में सुबह से ही तहबाजारियों ने सड़क पर दुकानें सजा दीं। मंदिरों के आसपास भी तहबाजारियों की दुकानें लगी रहीं। तहबाजारियों का कहना है कि नगर निगम उन्हें बसाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, बल्कि उन्हें उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article