किसी दूसरे के रोलनंबर पर दे दी पुलिस की लिखित परीक्षा, ऐसे पकड़ में आया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में भर्ती होने के लिए किसी दूसरे के रोलनंबर पर परीक्षा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पड़ताल के बाद परीक्षा देने वाले और असली आवेदक दोनों की पहचान कर ली है।
परीक्षा देने वाले के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले के सभी तथ्यों की जांच कर रही है। दो अक्तूबर को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई है। इसके लिए पुलिस विभाग ने मिनी सचिवालय सोलन और सत्संग मैदान सोलन में परीक्षा केंद्र बनाए थे।
इन दोनों परीक्षा केंद्रों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। इसके बावजूद आरोपी कौशल कुमार केंद्र में पहुंचकर परीक्षा दे गया। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में गलत आवेदक परीक्षा दे गया था। प्रश्नपत्रों की जांच के दौरान इसका खुलासा हो गया है। आवेदक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने बाद में प्रश्नपत्रों के मिलान और लिखावट समेत अन्य साक्ष्यों से उसकी पहचान की। सत्संग भवन आंजी के परीक्षा केंद्र में रोलनंबर 119335 रविकांत को जारी किया गया था। जबकि, उसकी जगह कौशल कुमार परीक्षा देने पहुंच गया। पुलिस ने बाद में जांच-पड़ताल से आरोपी के गलत रोलनंबर परीक्षा देने का खुलासा कर लिया।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के तमाम प्रबंध किए गए थे। पुलिस ने हर पहलू पर आवेदकों की जांच की है। यही वजह है जो दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले आवेदक का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।