फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wrestler Vinesh Phogat reached Bhaloli village of Chamba, gave a message to the youth to stay away from drugs

चंबा के भलोली गांव पहुंचीं पहलवान विनेश फोगाट, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Tue, 26 Oct 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 07:41 PM IST
सार

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट परिवार चंबा के भलोली पहुंची हैं। गांव की संस्कृति और रहन सहन का आंनद लेने के लिए वह अपने परिवार सहित सामुदायिक गांव भलोली पहुंची। उन्होंने गांव के लोगों को खेलों के प्रति प्रेरित कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।

विज्ञापन
Wrestler Vinesh Phogat reached Bhaloli village of Chamba, gave a message to the youth to stay away from drugs
भलोली गांव पहुंचीं पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय पहलवान विनेश फोगाट परिवार चंबा के भलोली पहुंची हैं। नो ऑन मैप समुदाय ग्राम भलोली के संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि विनेश फोगाट 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। गांव की संस्कृति और रहन सहन का आंनद लेने के लिए वह अपने परिवार सहित सामुदायिक गांव भलोली पहुंचीं। जहां उन्होंने दो दिन बिताए। उन्होंने गांव के लोगों को खेलों के प्रति प्रेरित कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।  

विज्ञापन


24 अगस्त 1994 को जन्मीं विनेश द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महावीर फोगाट की भतीजी और इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट-बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। महावीर फोगाट के भाई राजपाल यानी विनेश के पिता की एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद महावीर फोगाट ने ही अपनी बेटियों के साथ विनेश और उसकी बहन प्रियंक को अपनाया और पहलवानी की ट्रेनिंग दी।  उन्होंने स्पैनिश ग्रैंड प्रिक्स भी जीता। उन्होंने पहली बार साल 2013 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। यहां 51 किलोग्राम वर्गभार में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन


  
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed