{"_id":"64d77ebeb66fd4fa2f098123","slug":"wrestler-muskan-selected-for-sports-authority-of-india-hostel-hamirpur-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साई छात्रावास में कुश्ती के गुर सीखेंगी चंबा की पहलवान बेटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साई छात्रावास में कुश्ती के गुर सीखेंगी चंबा की पहलवान बेटी मुस्कान
Sat, 12 Aug 2023 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:17 PM IST
सार
मुस्कान ने इस साल जिले में आयोजित दंगलों में भी अपना दम दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हमीरपुर जिले में स्थित साई छात्रावास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
मुस्कान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंबा जिले के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ की पहलवान बेटी मुस्कान का चयन साई छात्रावास के लिए हुआ है। मुस्कान अभी बघेईगढ़ के बजरंग अखाड़ा संचालक रमेश पहलवान के पास कुश्ती के गुर सीख रही हैं। मुस्कान ने इस साल जिले में आयोजित दंगलों में भी अपना दम दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हमीरपुर जिले में स्थित साई छात्रावास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
यहां से मुस्कान का चयन साई छात्रावास के लिए हुआ। पिता व्यास देव शर्मा ने बताया कि मुस्कान बचपन से ही अपने बाहुबल के लिए बहुत प्रसिद्ध रही। घरेलू कामों में जहां कोई भारी-भरकम सामान उठाने में पुरुषों के भी पसीने छूटते हैं, तो वहीं, मुस्कान बड़ी आसानी से उसे उठा लेती।
विज्ञापन
विधायक डॉ. हंसराज ने मुस्कान की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बेटी के परिवार को बधाई दी है। वर्ष 2019 में रमेश पहलवान ने बघेईगढ़ में अखाड़ा खोलने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा, जिसके निर्माण के लिए उन्होंने धनराशि उपलब्ध कराई गई। उन्हें खुशी है कि आज उस अखाड़े से बच्चे आगे निकल रहे हैं।
विज्ञापन