Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   World second highest bungee jumping will be made in Manali, will be able to jump in the air

मनाली में बनेगी विश्व की दूसरी सबसे ऊंचाई वाली बंजी जंपिंग साइट, हवा में लगा सकेंगे छलांग

Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
World second highest bungee jumping will be made in Manali, will be able to jump in the air
बंजी जंपिंग - फोटो : google

विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रेमी बंजी जंपिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे। मनाली में विश्व की दूसरी सबसे ऊंचाई वाली बंजी जंपिंग के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान का प्रस्ताव सिरे चढ़ गया तो हिमाचल की दिलकश वादियों में भी हवा में छलांग लगाने का सपना पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन


मनाली में 186 मीटर की ऊंचाई से शरीर में रस्सी बांध हवा में छलांग लगाने के लिए बंजी जंपिंग का निर्माण करने की योजना है। अभी विश्व की दूसरी सबसे ऊंचाई वाला बंजी जंपिंग नेपाल के पोखरा में है। यहां की ऊंचाई 160 मीटर है। मकाओ में विश्व की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग 233 मीटर की है। साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की राह पर तेजी से कदम बढ़ा रहे हिमाचल के मनाली में बंजी जंपिंग शुरू होते ही सैलानियों को बड़ा तोहफा मिल जाएगा।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने मनाली में बंजी जंपिंग के लिए साइट तलाश ली है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर से इस बाबत निदेशक की वीरवार को चर्चा भी हुई। साइट निर्माण वन क्षेत्र में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एफसीए की क्लीयरेंस के लिए प्रदेश सरकार को मजबूती से अपना पक्ष रखना होगा। मनाली से विधायक और खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि अभी इस दिशा में विचार चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रदेश के नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों ही मनाली में स्काई साइकिलिंग और जिप लाइन ट्रैक का सफल ट्रायल किया गया है।

Trending Videos

क्या है बंजी जंपिंग

यह एक ऐसी गतिविधि है, जिसमें एक ऊंची जगह से एक बड़ी लोचदार रस्सी के साथ जुड़े रहते हुए कूदना होता है। यह ऊंचाई वाला स्थान आम तौर पर एक इमारत, पुल या एक क्रेन जैसी स्थायी वस्तु हो सकती है।

जब व्यक्ति यहां से कूदता है तो रस्सी खिंचाव के कारण विस्तृत हो जाती है और जब रस्सी वापस सिकुड़ती है तब कूदने वाला ऊपर की ओर उड़ जाता है। इसी प्रकार कभी ऊपर और कभी नीचे की ओर तब तक दोलायमान रहता है जब तक कि उसकी सारी ऊर्जा विकीर्ण नहीं हो जाती। विदेशों में यह गतिविधि काफी प्रचलित है।

देश के कई शहरों में चल रही है यह साहसिक गतिविधि
देश के कई शहरों में बंजी जंपिंग की साहसिक गतिविधि चल रही है। उत्तराखंड के ऋषिकेश, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बंगलूरूमें लोग बंजी जंपिंग का लुत्फ  उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed