{"_id":"8a681dce30c1514ed5f4f87e414708bd","slug":"workshop-for-blind-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीनों के लिए कंप्यूटर की कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीनों के लिए कंप्यूटर की कार्यशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमंग फाउंडेशन रविवार को वाईएमसीए में दृष्टिहीन लोगों के लिए कंप्यूटर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित करेगी।
विज्ञापन
शहर में इस तरह की यह पहली कार्यशाला है जिसमें दृष्टिहीन लोगों को नई तकनीक के इस्तेमाल और इसे चलाने की जानकारी दी जाएगी।
उमंग फाउंडेशन के चेयरमैन अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह दस बजे से यह कार्यशाला शुरू होगी। इसमें विभिन्न जगहों में रह रहे दृष्टिहीन लोगों को बुलाया जा रहा है।
इसमें कंप्यूटर और इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी देने के लिए दिल्ली से दृष्टिहीन विशेषज्ञ आएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में भी उनकी संस्थान इस तरह के आयोजन करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उमंग संस्था इससे पहले दृष्टिहीन छात्राओं को सरकारी स्कूल में एडमिशन दिलाने में भी अहम भूमिका निभा चुकी है।