{"_id":"655b5a2268c5813a160e6526","slug":"work-dutifully-as-a-public-servant-shukla-shimla-news-c-19-sml1001-262400-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवक के रूप में कर्तव्यनिष्ठा से करें कार्य : शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सेवक के रूप में कर्तव्यनिष्ठा से करें कार्य : शुक्ल
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के एमपी हॉल में सोमवार को भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राज्यपाल ने कहा कि लोक सेवक के रूप में कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोक सेवकों के रूप में वह लोगों के कल्याण और उनके उत्थान के लिए कार्य करने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) हिमाचल प्रदेश चंदा पंडित ने राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने ऑडिट सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। लेखा अकादमी की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण निदेशक कंदर्प वी पटेल, प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार, एनएए एंड ए के निदेशक समीर मेहता, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के महानिदेशक मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन