{"_id":"6a1c604f014049be1b0b8521","slug":"won-in-wrestling-shimla-news-c-19-sml1002-730860-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हरियाणा के दीपक ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हरियाणा के दीपक ने जीती बड़ी माली
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शकराह में 120 पहलवानों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ग्राम पंचायत शकराह में आयोजित छिंज मेले में हरियाणा के पहलवान दीपक कैन्थला ने बड़ी माली जीती। वहीं, मुकेश उपविजेता रहे। विजेता को 31 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। घणाहट्टी के समीप स्थित शकराह पंचायत में आयोजित इस छिंज मेले में इस वर्ष करीब 120 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया।
छिंज मेले को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। स्थानीय व्यक्ति सीताराम शर्मा ने बताया कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसके माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पंचायत, स्थानीय युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।