{"_id":"68234fc9712423547e01fb7f","slug":"women-opened-front-against-illegal-liquor-trade-shimla-news-c-19-sml1001-532942-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
मशोबरा के धाली बागड़ा में निकाली रैली, कहा शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं कर रही जुन्गा पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला) मशोबरा ब्लॉक की पीरन पंचायत के धाली बागड़ा वार्ड में महिलाओं ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड की महिलाओं ने रैली निकाली और नारेबाजी कर शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रैली में शामिल महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कहा कि पंचायत में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इससे युवा नशे की ओर जा रहे हैं। कई लोग शराब के नशे में डूबे रहते हैं। प्रशासन या पंचायत इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इस पर जब कार्रवाई नहीं की गई तो महिलाओं को विरोध के लिए उतरना पड़ा। इस मौके पर पीरन की प्रधान किरण शर्मा ने कहा कि कई बार पुलिस चौकी जुन्गा में शिकायत दे चुके हैं। लेकिन पुलिस आज तक कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची। प्रधान ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या का मामला पुलिस के आलाधिकारियों से उठाया जाएगा।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
महिलाओं ने रैली से पहले पहलगाम पर हुए आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी की सराहना की। इस दौरान महिला मंडल धाली बागड़ा की सदस्य कांता देवी, सुनीता राणा, पूनम ठाकुर, प्रिया देवी, अनु, आशा, शीतला, सुनीता, गीता, सरजू देवी, कांता देवी, संतोष, प्रेमलता सहित महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी मौजूद रहीं।