फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women caught by wine itself at sirmour himachal.

'मर्दानी' की जिंदादिली, माफिया के छुड़ाए पसीने

Sun, 21 Dec 2014 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Sun, 21 Dec 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
Women caught by wine itself at sirmour himachal.

हिमाचल प्रदेश्ा के सिरमौर जिला की इन महिलाओं ने वो काम करके दिखा दिया जिसे पुलिस और एक्साइज विभाग भी करने में कामयाब नहीं हो पाया। महिलाओं की इस बहादुरी से शराब माफिया के पसीने छूट गए हैं।

विज्ञापन


मामला शिलाई के तहत पंचायत कोटा पाब का है जहां पर एक दर्जन ग्रामीण महिलाओं ने साहस दिखाकर एक बोलेरो वाहन एचपी-18-9849 से वीरवार देर रात देसी शराब की 15 पेटियां पकड़ीं। महिलाओं ने बोलेरो चालक प्रताप सिंह निवासी मुईनलबाग कफोटा को धर दबोचा।
विज्ञापन


चालक का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

उधर महिलाओं की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई की जहां प्रशंसा हो रही है वहीं महिलाओं के साहस भरे कदम की चर्चा शहर से लेकर गांव तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं की बहादुरी को सलाम

Women caught by wine itself at sirmour himachal.

जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के गांव कांडी तथा क्याणा की महिला मंडल कोटा की प्रधान तारा देवी, कांडी महिला मंडल प्रधान मस्तो देवी सहित अन्य महिला सदस्य कांता देवी, सीमा देवी, सुषमा देवी, मस्तो देवी, हरदेई, सुंदरी देवी ने बताया कि वीरवार रात्री एक बजे के करीब उन्हें अवैध शराब बारे गुप्त सूचना मिली।

शक होने पर उन्होंने सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर नाकाबंदी कर दी। तभी एक बोलेरो अवैध देसी शराब लेकर वहां से गुजरने लगी। महिलाओं ने तत्काल चालक को दबोच लिया। जबकि चालक का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही कार्रवाई
डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने बताया कि कोटा पाब पंचायत में महिलाओं द्वारा पकड़ी गई शराब की खेप तथा बोलेरो चालक प्रताप सिंह निवासी मुईनल बाग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आबकारी कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक का फरार साथी भी शीघ्र ही पुलिस के कब्जे में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed