Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women are empowering themselves through products made from pine needles.

Shimla News: चीड़ की पत्तियों के उत्पादों से खुद मजबूत कर रही महिलाएं

Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women are empowering themselves through products made from pine needles.
रिज पर लगाई प्रदर्शनी में टोकरियां, फूलदान और शोपीस बने लोगों की पसंद,
विज्ञापन

पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बढ़ा आकर्षण
महिलाएं घरों में ही तैयार कर रही हैं यह उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे पाइन नीडल उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। रिज मैदान पर आयोजित प्रदर्शनी में चीड़ की पत्तियों (पाइन नीडल) से बने उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें टोकरियां, फूलदान और शोपीस विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की मांग पर्यटकों के साथ शहर के स्थानीय लोगों में भी देखी जा रही है।
लोग घरों में छोटी-मोटी वस्तुएं रखने के लिए चीड़ की पत्तियों से बने बॉक्स, पूजा की थाली, पेन होल्डर, चिल्लर बॉक्स और कैसरोल जैसे उत्पाद खरीद रहे हैं। पाइन नीडल उत्पादों की स्टॉल संचालक पूनम बंसल ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाएं इन उत्पादों को अपने घरों में ही तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि एक टोकरी बनाने में करीब दो दिन का समय लग जाता है। स्टॉल पर खरीदारी कर रही अनन्या ने बताया कि ये टोकरियां और फूलदान दूर से ही लोगों को आकर्षित करते हैं। वहीं रीता शर्मा ने कहा कि महिलाएं काफी मेहनत से इन उत्पादों को तैयार करती हैं, इनके हुनर को इस तरह का बाजार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सजावटी सामान की डिजाइन और गुणवत्ता भी काफी अच्छी है।
विज्ञापन


यह हैं पाइन नीडल उत्पादों के दाम
प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पाइन नीडल उत्पादों की कीमत 200 रुपये से शुरू हो रही है। इनमें पेन स्टैंड 200 रुपये, कोस्टर सेट 200 से 300 रुपये, चिल्लर बॉक्स 250 रुपये, टोकरियां 350 से 650 रुपये, फूलदान 150 से 350 रुपये, वॉल हैंगिंग 250 रुपये, यूटिलिटी बॉक्स 300 रुपये, शोपीस 500 रुपये, पूजा की थाली 400 रुपये और पाइन नीडल से बनी चप्पल 300 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed