फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Sets Herself in Fire at Kinnaur.

बहस के बाद महिला ने खुद को लगा दी आग, बचाने गया पति भी झुलसा

Fri, 26 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Fri, 26 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Woman Sets Herself in Fire at Kinnaur.

बीआरओ में काम करने वाले दंपति में बहस हो गई। महिला ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला हिमाचल के किन्‍नौर जिले का है।

विज्ञापन


यहां दुर्गम क्षेत्र चांगों में एक प्रवासी महिला ने स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। सीमा सड़क संगठन में कार्यरत मजदूर दंपति में मंगलवार देर शाम को किसी बात पर बहस हो गई।
विज्ञापन


यह बहस इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने जल्दी से कमरे में जाकर अपने ऊपर मिट्ठी का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। इसके बाद महिला के पति मुन्ना सामबियन (29) ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह उसे नहीं बचा सका और स्वयं पर झुलस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौके पर ही मौत, पति अस्पताल में भर्ती

Woman Sets Herself in Fire at Kinnaur.

महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान सिलवंती (24), पत्नी मुन्ना सामबियन निवासी गांव कुड्डा हाटु डाकघर सूरजा बासा, झारखंड के रूप में हुई है। सीमा सड़क संगठन ने मुन्ना की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीएचसी चांगो पहुंचाया। 

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर कर दिया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना पूह से एएसआई सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी चांगो ओपी शर्मा, मुख्य आरक्षी कृष्ण की टीम मौके पर पहुंची। मृतक और घायल को रिकांगपिओ अस्पताल लाया।

सीमा सड़क संगठन के ओसी समदू राजेश कुमार आनंद ने कहा कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके पति का रिकांगपिओ में उपचार चल रहा और वह खतरे से बाहर है। मामले की पुष्टि डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरसीपी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed