डंडे लेकर स्कूल पहुंची महिलाएं, सामान उठाकर भागा दुकानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की महिलाएं एकजुट होकर स्कूल के लिए रवाना हुई। हाथ में डंडे लिए ये महिलाएं पूरी तैयारी से आई थी। भीड़ आता देख दुकानदार ने भागने में ही भलाई समझी। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है।
यहां नादौन से लगते भंडोली स्कूल के पास खुले नए शराब ठेके का लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने शराब ठेका के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने डंडे के दम पर नए खुले शराब ठेके को बंद करवाया।
ठेका संचालक ने ग्रामीणों से माफी मांग शराब की पेटियां उठाकर भागने में भलाई समझी। ठेका खोलने के विरोध में घुरकाल पंचायत की प्रधान शुभ कौर, जखोटा पंचायत प्रधान सरिता कुमारी, महिला मंडल प्रधान बगेहड़ा नरेश कुमारी, पंचायत समिति सदस्य निशा आदि ने ग्रामीणों के साथ ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथ में डंडे थामे थे।
प्रशासन सो रहा, महिलाओं को थामने पड़े डंडे
महिलाओं ने डंडे के दम पर शराब के ठेके को बंद करवाया। इस दौरान शराब ठेका संचालक ने लोगों से माफी मांगी और शराब की पेटियां उठाकर ठेका बंद करने में ही भलाई समझी। लोगों का आरोप है कि ठेके के पास ही स्कूल है जबकि न्यायालय के स्कूल या मंदिर के 100 गज के दायरे में शराब ठेका खोलने की मनाही है।
लोगों ने विभाग और जिला प्रशासन से भी मांग की है कि एनएच से हटाकर ठेकों को पंचायत क्षेत्रों में बिना पंचायत अनुमति के न खोला जाए। इस मौके पर रजनी, सोमा, जीवना, उम्रो देवी, शीला देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, शालू, सुलोचना, प्यार देई, राम प्यारी, रीना, स्वर्णा, पवन कुमार, विक्की, सन्नी, गुलशन, बाल कृष्ण, चुनी लाल, देशराज, धनी राम आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार ने कहा कि भड़ोली में शराब ठेका खुलने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय होगा। स्कूल और मंदिर के पास ठेका नहीं खुल सकता। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।