{"_id":"3c7e19b3a745dde268f601d44d3ff2b6","slug":"woman-police-constable-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्म रोग से परेशान महिला कांस्टेबल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्म रोग से परेशान महिला कांस्टेबल ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 01 Dec 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
चर्म रोग से परेशान महिला कांस्टेबल ने जहर खाकर जान दे दी। घटना पांवटा के साथ लगती पंचायत पातलियों की है। महिला कांस्टेबल प्रवीण पुरी (40), पत्नी हेड कांस्टेबल तपेंद्र सिंह हरिपुरखोल पांवटा थाने में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात परिवार ने एक साथ डिनर किया। डिनर के बाद प्रवीण ने दोनों बच्चों को पढ़ाई करने को कहा।
विज्ञापन
पति से बच्चों पर नजर रखने की बात कहकर खुद बाहर निकल गईं। कुछ देर बाद प्रवीण लौटीं और अपने कमरे में चली गईं। तबीयत बिगड़ने लगी तो प्रवीण ने पति को जहर खाने की बात बताई। तपेंद्र सिंह प्रवीण को लेकर पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर देर रात परिजन प्रवीण को देहरादून अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घर से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा गया है कि चर्म रोग (स्किन डीजीज) से परेशान थी, इसीलिए आत्महत्या का कदम उठाया है।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवान, डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर और एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया भी मौके पर पहुंचे।
डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के घर से सुसाइड नोट मिला है। इसमें आत्महत्या का कारण चर्म रोग बताया गया है।