फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman Killed In Horrific Wasp Attack in Mandi Dharampur in Himachal Pradesh

रंगड़ों के हमले से खेतों में काम कर रही बहू की मौत, सास गंभीर

Wed, 13 Nov 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Woman Killed In Horrific Wasp Attack in Mandi Dharampur in Himachal Pradesh
रंगड़ - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की ग्राम पंचायत सरी के सन्नौर गांव में खेतों में काम कर रही सास और बहू को मंगलवार शाम रंगड़ों ने बुरी तरह से काट खाया। हादसे में 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सास की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद दोनों को सरकाघाट अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


जहां गंभीर हालत देखते हुए दोनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मंगलवार देर रात बहू ने दम तोड़ दिया। स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10000 रुपये प्रदान किए हैं। मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी किशोरी लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायल कमली देवी पत्नी भीम सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी है। प्रियंका गरीब परिवार से संबंध रखती थी। वह अपने पीछे एक डेढ़ वर्षीय बच्चा छोड़ गई है। प्रियंका की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय विधायक एवं आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, सरी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान अच्छर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संगीता मंडयाल, हंस राज वर्मा, रूप लाल आजाद, रमेश वर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed