{"_id":"58b2cbfe4f1c1bc0568309cf","slug":"woman-killed-in-car-accident-at-rohru-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के जुब्बल में कार हादसा, महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के जुब्बल में कार हादसा, महिला की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल (रोहड़ू)
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते रोहड़ू के नंदपुर में रविवार सुबह एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब दस बजे हुआ। कार नंबर सीएच 03यू-2840 नंदपुर संपर्क सड़क पर शलाड़ से सरस्वतीनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान वह नंदपुर में अचानक सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे के समय कार में दो महिलाएं और एक व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान शलाड़ गांव निवासी सुंदरी देवी (59) पत्नी इंद्र विक्रम के रूप में हुई। शलाड़ निवासी देविंद्र रुलटा तथा उसकी पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती करवाया गया।
कार देविंद्र रुलटा चला रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी रोहड़ू मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।