{"_id":"582192f44f1c1b8553b389c1","slug":"woman-killed-in-car-accident-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पति अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पति अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू में हुए एक कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में इसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा कुल्लू के न्यूल के पास हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में दपंति सवार था। सुबह करीब नौ बजे अचानक यह कार न्यूल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
बाद में दोनों को घायलावस्था में कुल्लू अस्पताल लाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी महिला के पति की हालत भी नाजुक बनी गई है। फिलहाल इसका उपचार चल रहा है। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।