ओवरटेक करते वक्त बस से टकराई बाइक, ट्रक के नीचे कुचली महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से ओवरटेक कर रहा बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई जिसे ट्रक ने कुचल डाला। इस बाइक पर दंपति मंदिर जा रहा था। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।
यहां उपमंडल के ऊना-भोटा हाईवे पर बड़सर के हार गांव के पास बाइक दुघर्टना में महिला की मौत हो गई। बाइक के ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। ऊना के विजय कुमार निवासी खानपुर जिला ऊना अपनी पत्नी के साथ भराड़ी माता मंदिर जा रहे थे।
हार के पास बाइक चालक एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा थी कि यह हादसा हो गया। इस हादसे में महिला ट्रक टायर के नीचे आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हमीरपुर भेज दिया है।
पांच साल पहले हुई थी शादी
रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे हार के पास विजय कुमार पुत्र हजारी लाल और उसकी पत्नी संदेश कुमारी (30) अपनी बाइक से ट्रक को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से निजी बस आने से बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा तथा बस से टकरा गया।
इस दौरान महिला बाइक से नीचे गिरकर ट्रक के टायर की चपेट में आ गई। टायर के नीचे आने से महिला संदेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक विजय को भी चोटें आई हैं। विजय और संदेश की शादी पांच साल पहले ही हुई थी।
अभी उनके कोई बच्चा नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। डीएसपी बउ़सर अशोक कुमार का कहना है कि बाइक चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।