फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman died due to unavailability of ambulance at chamba himachal

एंबुलेंस न मिलने से महिला की मौत, चंदा जुटाकर शव ले गया गरीब परिवार

Wed, 18 Apr 2018 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Wed, 18 Apr 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
woman died due to unavailability of ambulance at chamba himachal

मेडिकल कॉलेज चंबा में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान कशिरू पत्नी किशन लाल निवासी गांव सुखियाड़ी डाकघर ऑयल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गरीबी के कारण परिजन टैक्सी नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक महिला दो दिन से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। सोमवार रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जब वह टांडा जाने के लिए एंबुलेंस मांगने अपातकालीन कक्ष में गए। तो उन्हें वहां पर कोई भी एंबुलेंस नहीं मिल पाई। एंबुुलेंस सेवा मुफ्त हेल्पलाइन नंबर पर भी उन्होंने फोन किया, लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। क्योंकि एंबुलेंस किसी दूसरी जगह गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से रात को वह टांडा के लिए नहीं निकल पाए। मंगलवार सुबह वह दोबारा एंबुलेंस के लिए मदद मांग रहे थे। उसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अगर समय रहते परिवार को एंबुलेंस मिल जाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी। 

लोगों ने पैसे इकट्ठे कर वाहन से घर भेजे परिजन

woman died due to unavailability of ambulance at chamba himachal

लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस प्रकार के मामले में चंबा जिला में पहले भी सामने आ चुके हैं। मृतका का परिवार इतना गरीब था कि महिला के शव को गांव तक पहुंचाने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे। 

शव को गांव तक पहुंचाने के लिए भी परिजनों के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे निजी सुरक्षा कर्मियों और लोगों ने करीबन तीन हजार रुपये एकत्रित कर निजी वाहन से परिजनों को घर के लिए रवाना करवाया। 

जल्द होगी दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल के पास एक ही एंबुलेंस मौजूद है। वह रात को कहीं गई थी। जल्द ही एक अन्य एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed