फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wo people died in vehical accident in kullu

कुल्लू: सड़क से 150 फीट लुढ़की टाटा सूमो, दो लोगों की मौत

Fri, 15 Sep 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, सैंज (कुल्लू) Updated Fri, 15 Sep 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
wo people died in vehical accident in kullu

सैंज घाटी के धाउगी जीरो प्वाइंट में एक टाटा सूमो सड़क से करीब 150 फीट नीचे जा लुढ़की। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल ने सीएचसी नगवाईं ले जाती बार बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दो लोग टाटा सूमो के माध्यम से सैंज से सलवाड़ की ओर जा रहे थे। इसी बीच करीब छह बजे धाउगी के जीरो प्वाइंट में टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में सूमो सवार कुलदीप (30 वर्षीय) पुत्र कांशी राम निवासी खरातला डाकघर सलवाड़ सैंज जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। 100 नंबर के माध्यम से सूचना मिलने पर सैंज चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के माध्यम से अन्य घायल चमन लाल (30 वर्षीय) पुत्र झाबे राम निवासी देउरी सैंज जिला कुल्लू को सीएचसी नगवाईं ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन चमन ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंपा गया है। जबकि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर तथ्य जुटाए हैं। इधर, डीएसपी मुख्यालय शिव चौधरी ने बताया कि सूमो चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में जांच जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed