फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   with the help of social organizations Corporation will make the city green

Shimla News: सामाजिक संस्थाओं की मदद से शहर को हरा भरा करेगा निगम

Tue, 01 Aug 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
with the help of social organizations
Corporation will make the city green
सामाजिक संस्थाओं की मदद से चलेगा अभियान
विज्ञापन

शहर के अलग अलग हिस्सों में करेंगे पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला को साफ सुथरा और हरा-भरा रखने के लिए नगर निगम अब सामाजिक संस्थाओं की मदद लेगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कई संस्थाओं से बात कर उन्हें इस अभियान में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया है।

इस अभियान के तहत सामाजिक संस्थाओं को शहर के अलग-अलग हिस्से को हरा-भरा करने और साफ सुथरा रखने का लक्ष्य दिया जाएगा। संस्थाएं लोगों के साथ मिलकर वहां पौधरोपण अभियान चलाएंगी और उन्हें बचाने के लिए भी काम करेंगी। एक दर्जन से ज्यादा संस्थानों को इस अभियान में जोड़ने की तैयारी है। शिमला शहर में वन महोत्सव के दौरान ही पौधरोपण किया जाता है। लेकिन बाद में इनकी कोई देखरेख नहीं करता जिसके चलते 90 फीसदी से ज्यादा पौधे छह माह में ही सूख रहे हैं। वहीं कई संस्थाएं ऐसी हैं जो पौधे लगाने के कार्य में अग्रणी हैं। अब नगर निगम इन्हीं संस्थाओं के साथ मिलकर शहर को हरा भरा करने की मुहिम चलाने जा रहा है। इसी माह शहरभर में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन




शहर को रखेंगे हरा भरा : महापौर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला शहर को क्लीन शिमला, ग्रीन शिमला बनाने का नारा दिया है जिसे नगर निगम पूरा करेगा। सामाजिक संस्थाओं से बात की जा रही है। इन्हें अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किए जाएंगे ताकि यह अपने क्षेत्र में नियमित पौधरोपण अभियान चलाए और उन्हें बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article