फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Will write a letter to the Centre for bitumen: Vikramaditya

बिटुमिन के लिए केंद्र को लिखेंगे पत्र : विक्रमादित्य

Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Will write a letter to the Centre for bitumen: Vikramaditya
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि बिटुमिन की आपूर्ति के संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र से बिटुमिन की पर्याप्त आपूर्ति की मांग की जाएगी। केंद्र आईओसीएल के माध्यम से आपूर्ति करता है। किस राज्य को कितनी आपूर्ति करनी है, यह उनके विवेक पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि वे उनसे भी मांग करेंगे कि हिमाचल प्रदेश के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार आपूर्ति देने मांग करेंगे। मंत्री विक्रमादित्य सिंह विभाग टायरिंग पर 800 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। विभाग ने लक्ष्य तय किए हैं लेकिन बिटुमिन आपूर्ति शृंखला बाधित होने से विभाग अपने लक्ष्य से थोड़ा पीछे चल रहा है। इसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहले टायरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में बर्फबारी और कम तापमान के कारण इन क्षेत्रों में टायरिंग संभव नहीं हो पाती। इसी कारण वहां अभी टायरिंग का कार्य चल रहा है। आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी टायरिंग की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने शहरी विकास विभाग में बजट की कटौती के सवाल के जवाब में कहा कि विभाग के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। शहरी विकास विभाग को अर्बन चैलेंज फंड के तहत 700 करोड़ रुपये की मंजूरी जल्द मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article