{"_id":"6ad8d4381fc036b31a0e0693","slug":"indira-gandhi-sports-complex-will-be-rejuvenated-with-rs-50-lakh-shimla-news-c-19-sml1002-807705-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: इंदिरा गांधी खेल परिसर का 50 लाख से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: इंदिरा गांधी खेल परिसर का 50 लाख से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
अमर उजाला असर
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान होने वाली परेशानियों से मिलेगी निजात, 25 लाख रुपये बिजली व्यवस्था पर होंगे खर्च
25 लाख रुपये अन्य कार्यों पर किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों को टपकती छत और खराब लाइटिंग के कारण होने वाली परेशानियों से जल्द निजात मिलेगी।
परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से सुविधाओं का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत मरम्मत और रखरखाव के कार्य शुरू कर दिए हैं। इससे खिलाड़ियों को बारिश के दौरान छत टपकने और खराब प्रकाश व्यवस्था की समस्या से राहत मिलेगी। परिसर प्रबंधन के अनुसार मरम्मत और रखरखाव पर 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से 25 लाख रुपये बिजली संबंधी कार्यों पर और 25 लाख रुपये अन्य मरम्मत कार्यों पर खर्च होंगे। फिलहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और खेल परिसर की छत की मरम्मत का कार्य चल रहा है। प्रबंधन के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद परिसर में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। पहले बारिश के दौरान परिसर की छत टपकती थी जिससे बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी दिक्कतें आती थीं। तेज बारिश होने पर कई बार प्रशिक्षण भी प्रभावित होता था। अब मरम्मत कार्य के तहत बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही छत को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इससे बारिश के दौरान खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। इसके अलावा, परिसर में रंग-रोगन और शौचालयों की स्थिति में भी सुधार किया जाएगा। इंदिरा गांधी खेल परिसर में औसतन 400 खिलाड़ी नौ खेलों का प्रशिक्षण लेते हैं। इनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग और जिम शामिल हैं।
खेल परिसर में मरम्मत का कार्य जारी
खेल परिसर में मरम्मत कार्यों पर 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कार्य प्रगति पर है और लोक निर्माण विभाग की ओर से इसे करवाया जा रहा है। मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-अनुराग वर्मा, खेल परिसर प्रभारी