{"_id":"67f93a26d63849e43c013860","slug":"will-open-at-4-in-the-morning-jakhu-temple-doors-shimla-news-c-19-sml1001-515555-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुबह चार बजे खुलेंगे \nजाखू मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुबह चार बजे खुलेंगे जाखू मंदिर के कपाट
विज्ञापन
नौ बजे से शुरू होगा मंदिर में हवन
मंदिर में डेढ़ क्विंटल आटे का चढ़ेेगा रोट
संकटमोचन और खुशहाला मंदिर में होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों को गेंदे के फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों को सजाया है।
शहर के हनुमान मंदिर जाखू, संकटमोचन मंदिर और खुशहाला महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। जाखू मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुल जाएंगे। इसके बाद बजरंगबली का शृंगार और पूजा की जाएगी। सुबह 9:00 बजे हवन यज्ञ शुरू होगा। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और शहरी विधायक हरीश जनारथा भी भाग लेंगे। 10:30 बजे से मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। पूर्णाहुति के बाद बजरंगबली को डेेढ़ क्विंटल आटे से बने रोट का भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा खुशहाला महावीर मंदिर शोघी में पांच पंडित अखंड रामायण का पाठ करेंगे। यह पाठ मंदिर में शुक्रवार रात 7 से शनिवार सुबह 8 बजे तक चलेगा। इसके बाद मंदिर में बजरंगबली को विशेष रूप से मलापुआ और 11 किलो हलवे का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। संकटमोचन में अखंड हनुमान चालीसा पाठ होगा।
आईस्क्रीम, जलेबी और पिज्जा के लगेंगे स्टॉल
हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू मंदिर में विशेष रूप से भक्तों के लिए आईस्क्रीम, जलेबी, पिज्जा और राम लड्डू, मिल्क केक, रोट और हलवे के स्टाॅल लगाए जाएंगे। हनुमान सेवा समिति जाखू के सदस्य देसराज सागर ने बताया कि मंदिर में सुबह आठ बजे से भंडारा शुरू हो जाएगा जो दिनभर चलता रहेगा।