फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Jairam Thakur says the industrial system is collapsing due to the posting of select officers.'

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- खास अफसरों की तैनाती से हो रहा उद्योगों का व्यवस्था पतन

Mon, 05 Oct 2026 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 07:14 PM IST
सार

 सरकार की नीतियों और कथित अराजकता के कारण उद्योग पलायन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेश और रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। जयराम ठाकुर सोमवार को बद्दी में आयोजित नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Politics: Jairam Thakur says the industrial system is collapsing due to the posting of select officers.'
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर औद्योगिक क्षेत्रों में वसूली का नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपनी और चहेतों की जेब भरने के लिए सरकार उद्योगों से होने वाले लाभों से प्रदेश को वंचित कर रही है। सरकार की नीतियों और कथित अराजकता के कारण उद्योग पलायन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेश और रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। जयराम ठाकुर सोमवार को बद्दी में आयोजित नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार विजन के अभाव में केवल मित्र हित में काम कर रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में प्लॉट आवंटन के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली की जा रही है और कुछ खास अधिकारियों की तैनाती से उद्योगों का व्यवस्था पतन हो रहा है। सम्मेलन में सांसद सुरेश कश्यप, दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विनोद चंदेल, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष रतन पाल, जिला संगठन मंत्री राजपाल, सह संगठन मंत्री संदीपनी भारद्वाज, पूर्व विधायक राजीव सहजल, बलदेव तोमर, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, कृष्ण कौशल, खेम चंद ठाकुर और बबलू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदूषण से स्थानीय लोग परेशान, समाधान करें सरकार
उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र में प्रदूषण से स्थानीय लोग परेशान हैं और अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस समस्या के समाधान के बजाय अपने कामों में व्यस्त है। उद्योगों का पलायन प्रदेश के लिए गंभीर आर्थिक चुनौती साबित होगा। इससे निवेश का माहौल खराब होने के साथ सरकार को मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा कल हिमाचल में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्तूबर को प्रदेशभर में सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी जिलों में विभिन्न सेवा गतिविधियां भी होंगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। डॉ. बिंदल ने बताया कि सिरमौर के नाहन में वह स्वयं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कुल्लू के ढालपुर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। ऊना के गगरेट में प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल और हमीरपुर के गांधी चौक में विधायक जीत राम कटवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिमला में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, चंबा में विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डीएस ठाकुर, सोलन में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल और नूरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल सेवा ज्योति यात्रा में भाग लेंगे। कांगड़ा में विधायक सुधीर शर्मा, पालमपुर के सुलह में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार, देहरा में विधायक बिक्रम ठाकुर तथा बिलासपुर के घुमारवीं में विधायक एवं मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा मौजूद रहेंगे। इसी तरह लाहौल-स्पीति के केलांग में विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मंडी के बल्ह-नेरचौक में विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, महासू के ठियोग में विधायक एवं प्रवक्ता बलवीर वर्मा, सुंदरनगर में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और किन्नौर के रिकांगपिओ में प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लाहौल-स्पीति में भी भाजपा समर्थित जिप अध्यक्ष की जीत : बिंदल
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रदेश की जनता का राजनीतिक संदेश एक बार फिर स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 12 जिला परिषदों में अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के बाद 11 जिला परिषदों में भाजपा समर्थित नेतृत्व सामने आया है और यह कांग्रेस सरकार के कामकाज के प्रति जनता के रुख को दर्शाता है। डॉ. बिंदल ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ठिनले दिचेन की जीत हुई है। लाहौल-स्पीति में अध्यक्ष पद का चुनाव लंबे इंतजार के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले से लेकर उपमुख्यमंत्री के गृह जिले तक और शिमला, कांगड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा समर्थित नेतृत्व का उभरना अपने आप में बड़ा राजनीतिक संदेश है। राजधानी शिमला की जिला परिषद में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed