फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting to be held on October 10; decision on filling vacant posts likely.

हिमाचल कैबिनेट: 10 अक्तूबर को होगी बैठक, रिक्त पदों को भरने पर हो सकता है फैसला

Mon, 05 Oct 2026 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 08:05 PM IST
सार

 प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 10 अक्तूबर को होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में बैठक होगी।

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting to be held on October 10; decision on filling vacant posts likely.
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक अब 10 अक्तूबर को होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में बैठक होगी। इससे पहले दो बार बैठक की तारीख तय होने के बाद स्थगित की जा चुकी है। ऐसे में अब 10 अक्तूबर को होने वाली बैठक पर कर्मचारियों से लेकर विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की नजर रहेगी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक पहले 11 सितंबर को प्रस्तावित थी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 10 सितंबर को बैठक स्थगित करने की जानकारी दी गई थी। उसके बाद सरकार ने 5 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित की थी। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना थी और रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव भी एजेंडे में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed