फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   When u will take action on l86 illegal buildings asked aap candidate subash chander

'186 अवैध भवनों पर कार्रवाई कब की जाएगी'

Thu, 10 Apr 2014 09:22 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Apr 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
When u will take action on l86  illegal buildings asked aap candidate subash chander

हिमाचल में तीसरे विकल्प की आवश्यकता है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों को प्रदेश की जनता ने कई बार मौके दिए हैं, लेकिन अब लोगों को ईमानदार पार्टी की आवश्यकता है। यह बात आम आदमी पार्टी के शिमला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुभाष चंद्र ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार विजिलेंस के जरिये अफसरों को टारगेट कर रही है, वह सरासर गलत है।

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी डा. डीएस मन्हास को निशाना बनाने के मसले पर सुभाष चंद्र ने सवाल उठाया कि शिमला शहर में 186 अवैध भवन हैं। उनके खिलाफ नगर निगम कार्रवाई क्यों नहीं करता? शिमला में एक फाइव स्टार होटल बना है जिसे बनाने की अनुमति 5 मंजिल की थी और बना डाला 7 मंजिल का।
विज्ञापन


24 अतिरिक्त कमरे बनाए गए और होटल के लिए अवैध सड़क बनवाई गई। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं हो रही है? उन्होंने कहा प्रदेश में किसान-बागवानों के साथ धोखा हो रहा है। अदानी ग्रुप बागवानों से 36 रुपए किलो के हिसाब से सेब खरीद रहा है और वही सेब बाजार में 140 से 160 किलो मिल रहे हैं। उनके साथ हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चंद्र के लिए प्रचार करेगी हिलोपा

हिलोपा के शिमला पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्याम लाल पिरटा की अगुवाई में बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने आम आदमी पार्टी के शिमला सीट से प्रत्याशी सुभाष चंद्र को हिलोपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से परिचित करवाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा और कांग्रेस के विरोध में आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देंगे और सुभाष चंद्र के लिए प्रचार करेंगे।


प्रदेश महामंत्री धर्मचंद गुलेरिया, देशबंधु सूद, युवा सेना अध्यक्ष गौरव शर्मा, ठियोग मंडल अध्यक्ष सीता राम शास्त्री, जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मजटा, शिमला ग्रामीण अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज, अशोक शर्मा, शिमला निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष कमल शर्मा, रामपुर मंडल अध्यक्ष चेतन पाकला, युवा सेना शिमला ग्रामीण अध्यक्ष मनोहर लाल, महासचिव दीपक मांटा, युवा सेना जिला शिमला अध्यक्ष रोहित कंवर आदि इस दौरान उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed