Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi: Candidate arrives at Patwari recruitment exam with a mobile phone; FIR registered

मंडी: पटवारी भर्ती परीक्षा में मोबाइल लेकर पहुंच गया, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Nov 2026 10:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 10:58 PM IST
सार

 राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर की ओर से मंगलवार को पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।  इसकी दूसरी पाली में नेरचौक स्थित विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

विज्ञापन
Mandi: Candidate arrives at Patwari recruitment exam with a mobile phone; FIR registered
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पटवारी भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस ने एक अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा था। नेरचौक स्थित परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस थाना बल्ह में हिमाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2025 के तहत कार्रवाई की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर की ओर से मंगलवार को पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इसकी दूसरी पाली में नेरचौक स्थित विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो अभ्यर्थी के पास मोबाइल फोन होने का मामला सामने आया। पुलिस परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का किस तरह इस्तेमाल किया गया। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। परीक्षाओं में किसी भी तरह की अनियमितता और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed