{"_id":"60856467c144df5e8e0f00d1","slug":"weather-update-himachal-avalanche-in-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में गिरा हिमखंड, प्रदेश में 28 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में गिरा हिमखंड, प्रदेश में 28 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम
Sun, 25 Apr 2021 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
मनाली-केलांग मार्ग से गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 28 अप्रैल से मौसम फिर बिगड़ेगा। प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, लाहौल के क्वारिंग के समीप हिमखंड गिरा है। हिमखंड की चपेट में आने से एक घराट नष्ट हो गया, जबकि दूसरे को क्षति पहुंची है। उधर, पर्यटन नगरी मनाली के वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी क्षेत्र में रास्ता भटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के तीन पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
शनिवार को दिन के समय चार दोस्त मनाली के साथ लगते जंगल में घूमने गए थे, लेकिन तीन लोग ज्यादा आगे निकल गए। जब वे वापस मनाली की तरफ आने लगे तो अंधेरा होने के कारण वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी क्षेत्र में रास्ता भटक गए। जब वे वापस नहीं पहुंचे तो शनिवार रात सवा एक बजे हिमालय एजूकेटर कैंप ने मनाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू टीम तलाश के लिए रवाना की। रेस्क्यू टीम ने केवल सिंह (28) निवासी दिल्ली, अरनव (22) निवासी झांसी, उत्तर प्रदेश और सुमित (26) निवासी मुंबई को रेस्क्यू कर लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम में पुलिस के अलावा स्थानीय लोग सागर नेगी (किन्नौर), रिक्की (शिमला), अनिकेत (मुंबई) और ठाकुर दास शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, राज्य भर में 27 अप्रैल से 1 मई तक मौसम साफ रहेगा और मैदानों में तापमान बढ़ेगा। रविवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे रहा।