{"_id":"56f4be264f1c1bd44ef14d24","slug":"weather-update-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
28 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में दोबारा मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद अब 28 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 मार्च को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 मार्च तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश होगी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होगी। 28 मार्च को सिर्फ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 29 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ होगा।
विज्ञापन
बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.1, सोलन में 29.5, नाहन में 28.3, हमीरपुर में 28.3, मंडी में 26.3, बिलासपुर में 27.3, मनाली में 18.6 और धर्मशाला में 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान शिमला में 11.4, केलांग में -4.5, कल्पा में 1, मनाली में 8.4, सुंदरनगर में 6.9, पालमपुर में 8.5 और धर्मशाला में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन