प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हुई। सोमवार को भी राज्य के कई इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ मार्च के बाद से मौसम आगामी कुछ दिनों के लिए साफ रहेगा। इसके बाद 11 मार्च से ही मौसम बिगड़ सकता है।
चंबा में काफी दिनों बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। निचले इलाकों में बारिश होने के साथ-साथ उपरी क्षेत्रों मे हल्का हिमपात भी हुआ है। रामपुर और किन्नौर जिले उंचे वाले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में भी बारिश हुई।
ऊना जिले के कई हिस्सों में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ीं। इससे ठंडक महसूस की जाने लगी है। रविवार को बंगाणा के अलावा अंब, गगरेट और चिंतपूर्णी में करीब एक घंटे तक बारिश हुई।
मनाली में आधा फीट तक ताजा हिमपात
इससे खेतों को संजीवनी मिल गई है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में पिछले दो दिनों से मौसम खराब चल रहा है। हालांकि रविवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हुआ। रोहतांग में अभी तक आधा फुट के करीब ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, लाहौल में भी हल्की बर्फबारी जारी है।
कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी जारी है। निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर चल रहा है। कांगड़ा जिले में शनिवार रात को शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे मूसलाधार बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। सूखा पड़ने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।