{"_id":"c050f322deb7adddbe46e24bbea19325","slug":"weather-forecast-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद प्रदेश में खिली धूप, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद प्रदेश में खिली धूप, लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Feb 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में रविवार को बर्फबारी होने के बाद सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। हालांकि अधिकतम तापमान में आठ से नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और 10 से 13 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। 10 से 12 फरवरी तक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 से 13 फरवरी तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 14, धर्मशाला का 15.4, ऊना का 22.7, सोलन का
विज्ञापन
19.5, नाहन का 19.3, सुंदरनगर का 20.7, भुंतर का 17.2 और कल्पा का 8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 3.9, कल्पा में माइनस 3.4, मनाली में माइनस 2.4, शिमला में 1.3, सोलन में 1.8, धर्मशाला में 5.8 और ऊना में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।