फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast: heavy rainfall and snowfall in himachal on 4th and 5th february

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी

Thu, 02 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
weather forecast: heavy rainfall and snowfall in himachal on 4th and 5th february

हिमाचल में चार और पांच फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। 3 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


आगामी दो दिन तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस बदलाव के चलते चार और पांच फरवरी को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। 

विज्ञापन

केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.8

weather forecast: heavy rainfall and snowfall in himachal on 4th and 5th february

मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिन भर धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।

मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.8, कल्पा में माइनस 1.6, मनाली में माइनस 1.6, शिमला में 4.9, धर्मशाला में 7.4, सुंदरनगर में 4.0, भुंतर में 3.0, कांगड़ा में 5.8, मंडी में 5.1, हमीरपुर में 8.1, बिलासपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed