{"_id":"5784f5094f1c1b081b13dcf0","slug":"weather-forecast-heavy-rain-alert-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Jul 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। बुधवार से शुक्रवार तक प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों और दो दिन मैदानी क्षेत्रों में गर्ज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में खूब बादल बरसे। शिमला में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले चौबीस घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मंडी के गोहर में 108 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मंगलवार को ऊना में सबसे ज्यादा 36.6 और सबसे कम मशोबरा में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम पारा 22 डिग्री रहा।
विज्ञापन
सोमवार रात मूसलाधार बारिश से मंडी के दर्जनों संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। सरकाघाट-जोगिंद्रनगर मुख्यमार्ग भी कांढापतन के समीप करीब पांच घंटे तक बाधित रहा।