फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Proposal Ready: BSc Disaster Management Course to Start at HPU Shimla; Executive Council Approval Secured

प्रस्ताव तैयार: एचपीयू शिमला में शुरू होगा बीएससी आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रम, कार्यकारी परिषद से मिल चुकी मंजूरी

Thu, 08 Oct 2026 07:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में स्नातक स्तर की पढ़ाई का नया विकल्प मिलने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी आपदा प्रबंधन कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। 

विज्ञापन
Proposal Ready: BSc Disaster Management Course to Start at HPU Shimla; Executive Council Approval Secured
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में स्नातक स्तर की पढ़ाई का नया विकल्प मिलने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी आपदा प्रबंधन कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। परिषद से मंजूरी मिलने के बाद कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसका संचालन आपदा प्रबंधन एवं हिमालयन शोध केंद्र के तहत किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश भूकंप, भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़ और जंगल की आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत बढ़ रही है। प्रस्तावित बीएससी कोर्स के जरिये विद्यार्थियों को आपदा से जुड़े वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रबंधन संबंधी पहलुओं की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें आपदा के जोखिम को समझने और आपात स्थिति में प्रभावी तरीके से काम करने के लिए तैयार किया जा सकेगा। प्रस्तावित कोर्स में आपदा से पहले की तैयारी, जोखिम का आकलन, बचाव एवं राहत कार्य, आपदा के बाद पुनर्वास और पुनर्निर्माण जैसे पहलुओं को शामिल किए जाने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां आने वाली प्राकृतिक आपदाओं को भी अध्ययन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यकारी परिषद से स्वीकृति मिलने पर सीटों की संख्या, प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक ढांचे और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश शुरू करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं हिमालयन शोध केंद्र पहले से ही हिमालयी क्षेत्र से जुड़े शोध और आपदा प्रबंधन के विषयों पर काम कर रहा है। इसी केंद्र के तहत नए स्नातक कोर्स के संचालन से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक और शोध संसाधनों से जोड़ने की योजना है। कोर्स शुरू होने पर हिमाचल के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन में स्नातक स्तर पर अध्ययन का नया विकल्प राज्य में ही उपलब्ध हो सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed