हिमाचल में बदलने वाला है मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बुधवार से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। किन्नौर, लाहौल और मंडी, चंबा, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 16 को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
17 से 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में दोबारा मौसम खराब होगा। इस दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में बारिश-बर्फबारी और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक अफगानिस्तान के ऊपर ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस कारण हिमाचल के मौसम में भी बदलाव आएगा।
जानिए कहां कितना रहा पारा
बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद दिन भर धूप खिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना में सबसे अधिक 27.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
शिमला में अधिकतम तापमान 18.9, सुंदरनगर में 23.2, भुंतर में 23.5, नाहन में 22.4, सोलन में 22.5, कल्पा में 7.0, मंडी में 20.2, हमीरपुर में 24.0, बिलासपुर में 23.7, कांगड़ा में 24.0 और मनाली में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।