{"_id":"571389af4f1c1bc02110fbe6","slug":"wather-changed-in-shimla-light-rain-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, शिमला में बारिश से सुहावना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, शिमला में बारिश से सुहावना हुआ मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठा है। शिमला और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रविवार को पारा चढ़ा रहा। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर को बारिश-ओलावृष्टि और किन्नौर में हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
शेष क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। ऊना में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्र्मी से राहत नहीं मिली है। सोमवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को शिमला में मौसम का मिजाज बदला।
विज्ञापन
शिमला और रामपुर के साथ लगते क्षेत्रों में कई जगह दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। किन्नौर में हल्की बर्फबारी रिकार्ड की गई। मौसम का रुख बदलने से ऊपरी शिमला में लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
उधर, ऊना, चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर में दिन भर धूप खिली रही। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 27.5, सुंदरनगर में 37.1, भुंतर में 31.1, कल्पा में 21.6, धर्मशाला में 27.8, नाहन में 35.8, सोलन में 33.6, हमीरपुर में 37.8, मंडी में 32.7 और कांगड़ा में 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।