वार्टलेट नाशपाती ने तोड़े रिकॉर्ड, अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिले की रसीली और मीठी वार्टलेट किस्म की नाशपाती ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के अलावा स्थानीय मंडियों में भी बागवानों को इसके चोखे दाम मिल रहे हैं। दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस साल उत्तम किस्म की इस नाशपाती का 10 किलो का डिब्बा 1200 रुपये में बिका है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले इस नाशपाती के इतने अधिक दाम कभी नहीं मिले हैं। स्थानीय सब्जी मंडियों में भी बागवानों को इसके उम्दा दाम मिल रहे हैं। वीरवार को बंदरोल सब्जी मंडी में 95 से 105 रुपये प्रति किलो नाशपाती की बोली लगी।
अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। बताया जा रहा है कि इस साल नाशपाती की पैदावार काफी कम है। बागवानों का कहना है कि पिछले दस सालों में इस किस्म की नाशपाती का इतना कम उत्पादन नहीं हुआ है। हालांकि, इसके दाम अच्छे मिल रहे हैं।
घाटी के नाशपाती उत्पादक अशोक ठाकुर, सुशील, चुनी लाल, वेद ठाकुर, बुद्धि प्रकाश शर्मा, चमन ठाकुर, चुनी लाल, तेजराम, देवी सिंह, देवराज नेगी, सुरेश ठाकुर, अखिल ठाकुर, नवीन भंडारी और अनिश आदि का कहना कि सर्दियों में कम बर्फबारी और बारिश के कारण इस साल वार्टलेट किस्म की नाशपाती (नाख) का उत्पादन काफी कम हुआ है।
जिन बागवानों के पास 100 डिब्बा नाशपाती का उत्पादन होता था। उनके पास मुश्किल से 10 से 15 डिब्बा ही निकल रहा है। कई बगीचों में तो खाने के लिए भी फल नहीं हो रहे हैं। आजापुर दिल्ली के आढ़ती दौलतराम छावड़ा ने कहा कि मंडी में दस किलो बड़ा डिब्बा 1200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
कम उत्पादन होने से नाशपाती के बेहतर दाम मिल रहे हैं। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन ठाकुर और अध्यक्ष गोवर्द्धन ठाकुर ने बताया कि वीरवार को मंडी में नाशपाती 95 से 105 रुपये प्रतिकिलो बिकी है।