{"_id":"6976343259931d090d002d87","slug":"water-supply-to-nabha-shimla-news-c-19-sml1002-668629-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नाभा में लोगों को गर्मियों में नहीं सताएगा जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नाभा में लोगों को गर्मियों में नहीं सताएगा जलसंकट
विज्ञापन
फरवरी के पहले सप्ताह में टैंक से पाइप लाइन बिछाने का काम होगा शुरू
एसजेपीएनएल कंपनी ने लगाया टेंडर, 31 जनवरी को खुलेगा
27 लाख रुपये की लागत से होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम के नाभा वार्ड में रहने वाले लोगों को अब जलसंकट का सामना नहीं करना होगा। नाभा वार्डों में रहने वाले हजारों लोगों को आने वाले समय में पानी की आपूर्ति को सुचारु रूप से देने के लिए वार्ड में बने टैंक से पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा। एसजेपीएनएल कंपनी का दावा है कि फरवरी में यह काम शुरू होगा।
नाभा वार्ड में पिछले आठ सालों से भी अधिक समय से यहां के लोगों को वार्ड में बने टैंक से पाइपलाइन न बिछने के कारण पानी नहीं मिल रहा है। वार्ड की पार्षद सिमी नंदा ने भी इसको लेकर सदन में कई बार सवाल उठाए हैं। वहीं निगम से लेकर कंपनी के आला अधिकारियों के खिलाफ सदन के माध्यम से अपनी नाराजगी दर्ज करवाई है। यहीं कारण है कि अब कंपनी हरकत में आई है। ऐसे में अब एसजेपीएनएल कंपनी का कहना है कि इन दिनों इस पूरी योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 26 से 27 लाख की लागत से इस योजना के तहत वार्ड में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। कंपनी के अनुसार टेंडर 31 जनवरी को खोला जाएगा। वहीं फरवरी में काम शुरू कर दिया जाएगा। पाइपलाइन बिछने के बाद नाभा के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि टैंक से सीधे पाइपलाइन कनेक्शन दिए जाने से पानी की बर्बादी रुकेगी और हर घर तक पानी पहुंचाना आसान होगा। वहीं दूसरी ओर अगर यह कार्य समय पर पूरा हो जाता है तो गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की किल्लत से काफी हद तक राहत मिलेगी।
कोटस
टैंक से पाइपलाइन बिछाने वाले कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 31 जनवरी को टेंडर खुलने के बाद यह काम तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
- बसंत राठौर, एजीएम, एसजेपीएनएल