{"_id":"60f9af728ebc3e6da47324f8","slug":"water-supply-distrub-in-shimla-shimla-city-news-sml3777923163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी आज भी लग सकता है कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी आज भी लग सकता है कट
विज्ञापन
बारिश के चलते सुबह से बंद है गिरि से पानी की सप्लाई, गाद से भर गए पंपिंग स्टेशन
हाईकोर्ट के आदेश मानते तो गिरि में न आती गाद
अब हल्की बारिश से भी ठप हो जाती है सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गिरि से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई वीरवार को फिर ठप हो गई। है। भारी बारिश के चलते वीरवार सुबह से ही गिरि में पंपिंग बंद चल रही है। इसके चलते शहर में शाम के समय दी जाने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। शहर के चौड़ा मैदान, सेंट्रल जोन और छोटा शिमला के कई इलाकों में वीरवार देर शाम तक पानी नहीं आया।
अब इन इलाकों में शुक्रवार सुबह पानी दिया जाएगा। पेयजल कंपनी का कहना है कि गिरि के कैचमेंट में फेंका मलबा लगातार बारिश के पानी में घुल रहा है। पानी में गाद इतनी ज्यादा है कि पंपिंग स्टेशन के स्टोरेज टैंक भी मलबे से भरने लगे हैं। गिरि के कैचमेंट एरिया में मलबे के बड़े-बड़े पहाड़ खड़े हैं। इस पूरे बरसात के मौसम में जब भी बारिश होगी, तब शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप रहेगी। प्रदेश हाईकोर्ट ने पेयजल स्रोतों के किनारे मलबा न फेंकने के आदेश जारी किए थे। यदि जिला प्रशासन इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाता तो शिमला शहर में बरसात के बीच पेयजल संकट खड़ा न होता।
गुम्मा समेत बाकी परियोजनाओं से बढ़ाई सप्लाई
पेयजल कंपनी ने गुम्मा में छह की जगह अब सात पंप चला दिए हैं। इनसे शिमला शहर के लिए 20 की जगह 24 एमएमलडी तक पानी मिलने की उम्मीद है। कोटी बरांडी और चूरट से भी सप्लाई बढ़ाई जा रही है। लेकिन इन सबके बावजूद शिमला शहर को शुक्रवार को 33 से 35 एमएलडी तक ही पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन
आज इन इलाकों में लग सकता है कट
पेयजल कंपनी ने वीरवार सुबह संजौली जोन के सभी इलाकों में पानी की सप्लाई दी है। ऐसे में शुक्रवार को यहां कट लग सकता है। संजौली जोन के तहत इंजनघर, सांगटी, नवबहार, नेरीधार, नार्थओक इलाके शामिल है। सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के कई इलाकों में भी सुबह की सप्लाई बाधित रह सकती है।