{"_id":"e93f0fd10dfb9fef2daa8fc923c2fc29","slug":"water-suppl-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की सप्लाई ठप, आज भी संकट के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की सप्लाई ठप, आज भी संकट के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Dec 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला में संजौली जोन में संजौली, इंजन घर, नवबहार क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची। चुरुट पेय परियोजना के बंद होने की वजह से ढली और समिट्री के लोगों को पानी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
छोटा शिमला जोन में मैहली, पंथाघाटी, कसुम्पटी, छोटा शिमला, खलीणी, लोअर खलीणी सहित पूरे छोटा शिमला जोन में पानी न तो सुबह दिया गया और न ही शाम की सप्लाई हुई।
विज्ञापन
रिज से लेकर नाभा - फागली, अन्नाडेल में पानी नहीं दिया। रविवार शाम को चौड़ा मैदान जोन के तहत बालूगंज, चक्कर, समरहिल और कैथू में पानी नहीं दिया गया।
शनिवार से बंद है सप्लाई
शिमला शहर को सबसे ज्यादा पानी गिरी और गुम्मा परियोजनाओं से मिलता है। ये दोनों परियोजनाएं शनिवार शाम से ही बंद हैं। इसी तरह चुरुट परियोजना में भी बिजली नहीं है।
विज्ञापन
अश्वनी परियोजना के पंप भी शनिवार दोपहर बाद करीब 4 बजे बंद हो चुके हैं । नगर निगम का दावा है कि सोमवार तक पानी की सप्लाई सुचारु हो जाएगी।