Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water sports activities will start from September 15 in Gobind Sagar Lake of Bilaspur

Water sports: बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में 15 सितंबर से शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां

Wed, 10 Sep 2025 01:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Sep 2025 01:38 PM IST
सार

फरवरी में झील का जलस्तर कम होने से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां बंद हो गई थीं। छह माह से वीरान पड़ी गोबिंद सागर झील में अब वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच लौटेगा। 

विज्ञापन
Water sports activities will start from September 15 in Gobind Sagar Lake of Bilaspur
गोबिंद सागर झील में 15 सितंबर से शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में 15 सितंबर से जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। बरसात के मौसम में झील लबालब भर चुकी है। फरवरी में झील का जलस्तर कम होने से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां बंद हो गई थीं। छह माह से वीरान पड़ी गोबिंद सागर झील में अब वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच लौटेगा। वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां कराने वाली कंपनी के कर्मचारी साइट पर पहुंच गए हैं और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 15 सितंबर से पर्यटकों को झील में क्रूज, स्टीमर और जेटी स्कूटर की सवारी का लुत्फ मिलेगा।

विज्ञापन


क्रूज का किराया प्रति व्यक्ति 800 रुपये तय किया गया है, हालांकि इसे चलाने के लिए कम से कम 10 सवारियां जरूरी होंगी। स्टीमर की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये और जेटी स्कूटर का किराया 800 रुपये होगा। गतिविधियां शुरू होने से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि जिले के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। स्थानीय लोगों को फिर से रोजगार के अवसर मिलेंगे और बिलासपुर का पर्यटन कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटेगा। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार त्योहारी सीजन के दौरान झील में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed