Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Setback for horticulture: Apple exports from Himachal to Nepal have fallen by 48 percent this year

बागवानी को झटका: इस साल हिमाचल से नेपाल के लिए 48 फीसदी घटा सेब निर्यात, जानें क्या है वजह

Sun, 29 Nov 2026 12:56 PM IST
Krishan Singh राकेश शर्मा, शिमला।
राकेश शर्मा, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 12:56 PM IST
सार

प्रदेश से नेपाल को इस सीजन में केवल 15 लाख पेटी रेड गोल्डन सेब की आपूर्ति ही की गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 29 लाख पेटी था।
 

विज्ञापन
Setback for horticulture: Apple exports from Himachal to Nepal have fallen by 48 percent this year
हिमाचल सेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से नेपाल को होने वाली सेब की आपूर्ति में इस बार पिछले साल के मुकाबले 48 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश से नेपाल को इस सीजन में केवल 15 लाख पेटी रेड गोल्डन सेब की आपूर्ति ही की गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 29 लाख पेटी था। इस बार 14 लाख पेटी कम कारोबार होने के पीछे बड़ा कारण हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब की कम पैदावार को माना जा रहा है। मौसम की बेरुखी के कारण हिमाचल प्रदेश में इस बार पिछले साल के मुकाबले आधा ही सेब उत्पादन हो पाया है। पहले सर्दियों में समय पर बर्फबारी नहीं हुई और उसके बाद बरसात में ओलों की मार सेब के बगीचों पर पड़ने से फल झड़ गए। आंकड़ों से समझें तो पिछले वर्ष प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ सेब पेटी का उत्पादन हुआ था, जबकि इस बार 1.80 करोड़ के आसपास उत्पादन सिमट कर रह गया।

विज्ञापन
Trending Videos

नेपाल एकमात्र देश, जिसे हिमाचल से रेड गोल्डन सेब का निर्यात होता है
किन्नौर और स्पीति का सेब सीजन सबसे अंत में नवंबर के दूसरे हफ्ते तक चला। सेब की इस कम पैदावार का असर घरेलू कारोबार के साथ-साथ नेपाल को होने वाली आपूर्ति पर भी पड़ा है। नेपाल एकमात्र देश है, जिसे हिमाचल प्रदेश से रेड गोल्डन सेब का निर्यात होता है। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी, पराला फल मंडी, परवाणू फल मंडी से नेपाल को सेब जाता है। नेपाल के साथ कम हुए सेब कारोबार की दूसरी सबसे बड़ी वजह इस बार नेपाल में 26 अगस्त, 2026 को आई प्राकृतिक आपदा भी जिम्मेदार रही है। हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन से नेपाल की त्रिशुली और भोटेकाशी नदियों में भीषण बाढ़ आई। इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल को तोड़कर रख दिया। बाढ़ से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा। लोगों की आर्थिकी पर बहुत बुरा असर रहा। नेपाल के सेब कारोबारी हिमाचल प्रदेश में नहीं आ सके। इस कारण भी नेपाल में इस बार हिमाचल प्रदेश के सेब की मांग घट गई। यही कारण रहा कि इस बार पिछले साल के मुकाबले हिमाचल से नेपाल के लिए 48 फीसदी कम सेब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकमात्र नेपाल ही अब एक ऐसा देश रह गया है, जहां हिमाचल प्रदेश के रेड गोल्डन की मांग है। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के चलते इस बार नेपाल से आढ़ती कम पहुंचे, जिस कारण सेब कारोबार में कमी आई है। अब नेपाल के लोग खुद भी सेब का उत्पादन करने लगे हैं। - नरेंद्र ठाकुर, सलाहकार, हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड

विज्ञापन

हिमाचल से नेपाल के लिए होने वाले कारोबार में इस बार करीब 50 फीसदी की कमी आई है। दोनों देशों में मौसम की ही मार प्रमुख रूप से सेब उत्पादन और कारोबार पर पड़ी। इससे सेब उत्पादकों को लाखों रुपये का नुकसान तो हुआ ही, साथ ही प्रदेश की आर्थिकी को भी इस बार करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। - देवानंद वर्मा, अध्यक्ष, एपीएमसी, शिमला एवं किन्नौर

 

इस बार नेपाल से रेड गोल्डन सेब की मांग कम रही है। हालांकि रेड गोल्डन किस्म के सेब की फसल भी कम रही है। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई। नेपाल में आई त्रासदी का भी असर देखा गया। हालांकि बागवानों को रेड गोल्डन किस्म के सेब के कम फसल होने पर दाम अच्छे और संतोषजनक मिले।- कुलदीप कांत शर्मा, सेब बागवान, ठियोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed