Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water rationing ends in the capital Supply five days a week from today

Shimla News: राजधानी में पेयजल राशनिंग खत्म आज से हफ्ते के पांच दिन सप्लाई

Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Water rationing ends in the capital
Supply five days a week from today
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

गर्मी के मौसम के बीच शहरवासियों को राहत, अब हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही लगेगा पेयजल सप्लाई में कट
अभी एक दिन छोड़कर तीसरे दिन मिल रहा था पानी
पंपिंग बढ़ने के बाद कंपनी ने बदला आपूर्ति शेड्यूल

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पसीने छुड़ा रही गर्मी के बीच शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। शहर में वीरवार से पानी की राशनिंग खत्म करते हुए पेयजल कंपनी ने नया शेड्यूल लागू करने का फैसला लिया है।
लोगों को अब हफ्ते के पांच दिन पीने का पानी मिलेगा। पेयजल परियोजनाओं से पंपिंग बढ़ने के बाद यह फैसला लिया है। अभी तक शहर में पानी की राशनिंग चल रही थी। लोगों को एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति दी जा रही थी। इससे ज्यादातर वार्डाें में हफ्ते के तीन से चार दिन ही पानी मिल रहा था। अब कंपनी का दावा है कि हफ्ते में सिर्फ दो ही दिन पेयजल आपूर्ति में कट लगेगा। बाकी पांच दिन लोगों को भरपूर पानी दिया जाएगा। कंपनी ने सभी जोन में वीरवार से ही नया शेड्यूल लागू करने के दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में तप रही झुलसाती गर्मी से बचने के लिए इन दिनों हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। यहां के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। इससे पानी की खपत भी बढ़ी है। कंपनी का दावा है कि नए शेड्यूल के बाद शहर के लोगों खासकर होटलमालिकों को पानी का संकट नहीं रहेगा। एजीएम विनोद नेगी ने बताया कि कंपनी अब हफ्ते में पांच दिन पानी की आपूर्ति देगी। इसका शेड्यूल तैयार कर लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जोन तय करेंगे कहां कब लगेगा कट
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए छह जोन संजौली, छोटा शिमला, न्यू शिमला, सेंट्रल, लक्कड़ बाजार और चौड़ा मैदान जोन बनाए गए हैं। हर जोन में पांच से छह वार्ड आते हैं। किस वार्ड में कब कट लगाना है, इसका फैसला जोन स्तर पर होगा। यह कट एकसाथ नहीं लगेंगे। दो दिन नियमित आपूर्ति के बाद ही कट लगेगा। कंपनी के अनुसार अगले कुछ दिन तक नया शेड्यूल जांचा जाएगा। यदि परियोजनाओं के जलस्तर में कमी आती है तो आपूर्ति का पुराना शेड्यूल लागू किया जाएगा। फिलहाल लोगों को राहत देते हुए पांच दिन पानी देने का फैसला लिया है।



शहर को मिला 42 एमएलडी पानी
शिमला शहर को बुधवार को सभी परियोजनाओं से 42.07 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब छह एमएलडी कम है। हालांकि, इससे सभी इलाकों में हफ्ते के पांच से छह दिन पानी दिया जा सकता है। पिछले एक हफ्ते से शहर को 42 एमएलडी से ज्यादा पानी मिलने के बाद ही कंपनी ने राशनिंग खत्म करते हुए नया शेड्यूल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article