{"_id":"60c24f278ebc3e8a582ca48c","slug":"water-dispute-in-shimla-shimla-city-news-sml373196948","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी के बावजूद मर्ज क्षेत्र के लोगों को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी के बावजूद मर्ज क्षेत्र के लोगों को नहीं मिला पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आज बैठक में फिर होगी चर्चा, पेयजल कंपनी ने बीते हफ्ते पानी देने को भरी थी हामी
पानी न मिलने से टुटू और मज्याठ के लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मर्ज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मंजूरी के बावजूद पेयजल कंपनी ने पानी नहीं दिया। जलशक्ति विभाग के सैकड़ों पेयजल उपभोक्ताओं को नगर निगम की ओर से पानी की सप्लाई देने को लेकर अब शुक्रवार को फिर बैठक होने जा रही है। 31 मई को नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेयजल कंपनी ने मर्ज क्षेत्र को पानी की सप्लाई देने की हामी भरी थी लेकिन कब, कैसे और कितने पानी की सप्लाई होगी, इस पर जलशक्ति विभाग के साथ बात न होने से एक हफ्ते बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके चलते मर्ज एरिया में शामिल टुटू और मज्याठ को कंपनी ने अभी तक सप्लाई शुरू नहीं की है।
उधर, इन वार्डों में जलशक्ति विभाग के पेयजल उपभोक्ताओं आजकल चौथे और पांचवें दिन पानी मिल रहा है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में पेयजल कंपनी और जलशक्ति विभाग के आला अधिकारियों के अलावा स्थानीय पार्षद दिवाकर देव शर्मा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में तय किया जाएगा कि कितना पानी कंपनी की ओर से सप्लाई किया जाना है और कब तक दिया जाना है। पानी की दरों को लेकर भी चर्चा होगी। एजीएम हरमेश भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
कंपनी को देना होगा पानी : पार्षद
स्थानीय पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि पेयजल कंपनी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कारण जलशक्ति विभाग के पेयजल उपभोक्ताओं केे नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसके एवज में कंपनी को चार लाख 70 हजार लीटर पानी रोजाना देना होगा ताकि मर्ज एरिया के सभी उपभोक्ताओं को नियमित सप्लाई मिल सके।