फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water crisis in Shimla

आधे शहर को नहीं मिलेगी पानी की सप्लाई

Wed, 06 Aug 2014 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Aug 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Shimla

पहले गाद और अब बिजली कट ने शहर में जल संकट खड़ा कर दिया है। बुधवार सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक गिरि पेयजल योजना में पंपिंग ठप रही। गुम्मा पेयजल योजना में भी पंपिंग बार-बार प्रभावित रही।

विज्ञापन


इस कारण वीरवार सुबह सेंट्रल जोन के तहत माल रोड, सब्जी मंडी, लोअर बाजार, मिडल बाजार, गंज बाजार, कृष्णानगर, कार्ट रोड, नाभा, फागली, टुटीकंडी, लक्कड़ बाजार, रुलदूभट्ठा, भराड़ी में सप्लाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह छोटा शिमला जोन के तहत छोटा शिमला, खलीनी, बियरखाना, निगम विहार, साधना घाटी, स्ट्राबेरी हिल, पेट्रोल पंप एरिया, वर्मा अपार्टमेंट, ब्राकहास्ट और शाम के समय चौड़ा मैदान जोन के तहत टुटू, समरहिल, चौड़ा मैदान, पांजडी, बालूगंज, ओल्ड बैरियर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम स्तर पर पहुंचा जलस्तर


नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि आईपीएच से कम सप्लाई मिलने की वजह से कुछ इलाकों में कट लगाना पड़ा है। भंडारण टैंकों में जल स्तर न्यूनतम पहुंच गया है। आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद ठाकुर ने बताया कि अश्वनी खड्ड में गाद आने से मंगलवार को पंपिंग प्रभावित हुई थी।


बुधवार को गिरि और गुम्मा योजना में बिजली कट के चलते पंपिंग नहीं हुई। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता सीके चतुर्वेदी ने बताया कि इलेक्ट्रिक सिस्टम में समस्या आने से गिरि में बिजली सप्लाई बंद हुई। दोपहर बाद जतोग की बजाय कोटला से गिरि को सप्लाई दी गई है। कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed